साधुमार्गी पब्लिकेशन

संघ द्वारा जैन धर्म, दर्शन, आगम, कथा एवं प्रवचन से संबंधित साहित्य का प्रकाशन किया जाता है। अब तक 450 से अधिक साहित्य का प्रकाशन किया जा चुका है।

सम्मूर्च्छिम मनुष्य

मानव को आगम के अनुसार अपने जीवन को जीने के लिए अनमोल और दुर्लभ नियम व सिद्धांत बताए गए हैं। इस विषय की ओपन बुक परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें प्रत्येक प्रतिभागी को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

जिणधम्मो

आचार्य श्री नानेश की अमर कृति जिणधम्मो में आगम साहित्य के गूढ़ रहस्यों को संकलित किया गया है। पुस्तक में जैन धर्म का सार है। इसे जैन धर्म में पांचवा वेद कहा गया है। जिणधम्मों पुस्तक के ज्ञान का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से ओपन बुक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी उम्र के श्रावक-श्राविका भाग ले सकते हैं।

समता सेवा सोसायटी

विगत तीन दशकों से समता महिला सेवा केन्द्र, रतलाम के तत्वावधान में अनेक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाकर कई प्रकार के पापडों़ तथा भिन्न-भिन्न मसालों का उत्पादन किया जाता है। उत्पाद की गुणवत्ता क्रेताओं व ग्राहकों द्वारा मान्य है। महिलाओं को स्वावलम्बी व सम्मानपूर्वक जीवन जीने की उत्प्रेरणा की जाती है।

साधुमार्गी ग्लोबल कार्ड

यह एक यूनिक कार्ड होगा, जो आधार कार्ड की तरह ही साधुमार्गी सदस्यों के लिए उपयोगी साबित होगा।

इसके माध्यम से संघ की विभिन्न जन-उपयोगी गतिविधियों-योजनाओं में उपयोग किए जाने वाले अलग-अलग डेटाबेस का केन्द्रीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें संघ की सभी गतिविधियां डेटा बेस द्वारा संचालित की जा सके। इस प्रकार हमारा लक्ष्य प्रत्येक सदस्य की विभिन्न जानकारियां एक आई.डी नम्बर से जुड़ जाए। सदस्यगण अपनी एम.आई.डी. नम्बर देकर विभिन्न प्रवृत्तियों के बारे में संघ सम्बधी अपनी सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

संघ द्वारा संचालित प्रवृत्तियां

श्री अ.भा.सा.जैन संघ के साथ महिला व युवा संघ के माध्यम से 30 से अधिक प्रवृत्तियों और आयामों पर देशभर में लोक कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें धार्मिक, आध्यात्मिक व सामाजिक कार्य शामिल है। जैसे इदं न मम्, जीवदया, विहार सेवा, उच्च शिक्षा योजना, साहित्य व आगम साहित्य, सर्वधर्मी सहयोग, गुणशील, साधुमार्गी प्रोफेशन फॉर्म आदि प्रवृतियों व आयामों के माध्यम से जन सेवा का कार्य वृहद् स्तर पर किया जा रहा है।

संघ समर्पणा महोत्सव

प्रतिवर्ष संघ की स्थापना दिवस के रूप में आयोजित होने वाला संघ समर्पणा महोत्सव इस बार ब्यावर में सम्पन्न हुआ। जिसमें संघ की विभिन्न प्रवृत्तियों, गतिविधियों की प्रभावना की गई। ब्यावर अधिवेशन-2021 में नई कार्यसमिति का गठन किया गया। सभी ने मंच पर पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

May 8, 2024

संथारा सूचना

भदेसर (राज.) दिनांक 29-04-2024
हुक्म संघ के नवम पट्टधर, युग निर्माता, परमागम रहस्य ज्ञाता, परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलालजी म.सा. के आज्ञानुवर्तिनी शिष्या
नवदीक्षिता साध्वी श्री राम कस्तूर श्री जी म.सा. के संथारे का आज 52वां दिन सुख साता पूर्वक गतिमान है।
संथारा दिनांकः 09.3.2024
दीक्षा दिनांक 11.03.2024

Share

श्री अ.भा.सा.जैन संघ के राष्ट्रीय व आंचलिक पदाधिकारियों का जयपुर ब्यावर अंचल का तीन दिवसीय प्रवास संपन्न

दिनांक 11-12-13 अप्रैल 2024 को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्रेणिक जी नाहर ( ब्यावर ) की अध्यक्षता में जयपुर ब्यावर अंचल का तीन दिवसीय प्रवास संपन्न हुवा । प्रवासी दल में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, दान पेटी राष्ट्रीय संयोजक श्री पुनमचंद जी भूरा (भीलवाड़ा) के साथ अंचल के राष्ट्रीय मंत्री श्री प्रवीण जी खेतपालिया ( ब्यावर ) भी उपस्थित रहे । इनके अलावा विभिन्न स्थानों में अन्य पदाधिकारी पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व साहित्य संयोजक श्री सुनील जी बंब ( टोंक ) , दानपेटी अंचल प्रभारी श्री विजय जी ओस्टवाल (ब्यावर ) , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री धर्मीचंदजी ओस्टवाल ( ब्यावर ), रा. का . सदस्य श्री पद्म चंद जी जैन ( आलनपुर – सवाईमाधोपुर ) ,रा .का . सदस्य श्री विनयजी चोपड़ा व श्री कमलजी बैद ( जयपुर ) व जेठाना के श्री धनजी नाहर,अशोकजी , बजरिया के मंत्री श्री नरेंद्रजी जैन आदि श्रावक भी इस प्रवास में साथ रह कर संघ प्रभावना विशेष उपलब्धियाँ:-
– बजरिया संघ आबद्ध घोषित
– अलीगढ़ संघ को क्षेत्र घोषित किया गया व साथ ही काकोर , उखलाना , आदर्श नगर -बजरिया , हाउसिंग बोर्ड – आलनपुर भी नये क्षेत्र घोषित
– श्रीमती राजरानी रजत जी मुथा , जयपुर (9166867847) ने महा प्रभावक सदस्यता हेतु स्वीकृति प्रदान की
– महत्तम महोत्सव हेतु श्री रतनलाल जी मोहित जी साँखला अजमेर ने 51000/-,श्रीमती छोटी बाई धर्मसहायिका स्मृति शेष श्रीमान कालूराम जी नाहर परिवार ब्यावर 1,11,000/-, श्रीमान पारसमलजी खेतपालिया परिवार ब्यावर 1,11,000/- प्राप्त हुवे।

Share

संथारा सूचना

भदेसर (राज.) दिनांक 27-04-2024
हुक्म संघ के नवम पट्टधर, युग निर्माता, परमागम रहस्य ज्ञाता, परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलालजी म.सा. के आज्ञानुवर्तिनी शिष्या नवदीक्षिता साध्वी श्री राम कस्तूर श्री जी म.सा. के संथारे का आज 50वां दिन सुख साता पूर्वक गतिमान है।
संथारा दिनांकः 09.3.2024
दीक्षा दिनांक 11.03.2024

Share

भव्य जैन भागवती दीक्षा महोत्सव

हुक्म संघ के नवम पट्टधर, युग निर्माता, परमागम रहस्यज्ञाता, परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलालजी म.सा. एवं
बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा. की महती कृपा से मुमुक्षु बहन सुश्री सायली जी बाफना, निफाड जिला नासिक महाराष्ट्र
नये नामकरण में नवदीक्षिता साध्वी श्री रामशिष्या श्री जी म.सा. के नाम से जिनशासन को शोभायमान करेंगी। मुमुक्षु बहन सुश्री दर्शना जी कोटडीया, सुपुत्री श्री दिनेश जी जयश्री जी कोटडीया, नंदुरबार महाराष्ट्र नये नामकरण में नवदीक्षिता साध्वी श्री रामदर्शना श्री जी म.सा. के नाम से जिनशासन को शोभायमान करेंगी। आप दोनो की जैन भागवती दीक्षा आज 26 अप्रेल 2024 को भदेसर में आचार्य भगवन के मुखारविंद से संपन्न हुई
आचार्य श्री के नेश्राय में ( युवाचार्य काल से अब तक) कुल 392 दीक्षाएँ सम्पन्न हुई हैं।
“राम गुरु विराट हैं, दीक्षाओं का ठाठ हैं“

Share

संथारा सूचना

भदेसर (राज.) दिनांक 20-04-2024
हुक्म संघ के नवम पट्टधर, युग निर्माता, परमागम रहस्य ज्ञाता, परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलालजी म.सा. के आज्ञानुवर्तिनी शिष्या नवदीक्षिता साध्वी श्री राम कस्तूर श्री जी म.सा. के संथारे का आज 43वां दिन सुख साता पूर्वक गतिमान है।
संथारा दिनांकः-09-3-2024
दीक्षा दिनांक 11.03.2024

Share

धर्मपाल स्थापना दिवस

दिनांक 18/4/24 धर्मपाल स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया* इस कार्यक्रम के अर्तगत
धर्मपाल संस्कार एवं बौद्धिक विकास समिति के राष्ट्रीय संयोजक श्रीमान चंद्रशेखर जी जैन *संयोजन मण्डल सदस्य निर्मल जी चपलोत
दिलिप जी काठेड़* ने धर्मपाल क्षैत्र धुमाहेड़ा,महु,हिड़ी,आक्यानजीक के धर्मपाल भाई, बहनों से मिले व संघ कि योजना कि जानकारी दि व पाठशाला के बच्चों से मिले ओर वह क्या सिखरहे है उसकी जानकारी ली बच्चों ने बड़े उत्साह से राष्ट्रीय सयोजक का स्वागत किया

Share

Sadhumargi Website

MID Portal

Shramanopasak

Sahitya

SPF

News

Donation

Online Services

Exam Result

Contact Us