समता संस्कार पाठशाला

संघ द्वारा Know & Grow परियोजना के अंतर्गत समता संस्कार पाठशाला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को रचनात्मकता, परिश्रम, शिष्टाचार, सामाजिक दायित्व, संस्कार, नैतिकता जैसे जीवन मूल्यों का ज्ञान दिया जाता है।

समता संस्कार पाठशाला : यह संघ का प्रमुख प्रकल्प माना जाता है। सुसंस्कारित बालकवृन्द समाजोत्थान की आधारशिला हैं। बच्चों में संस्कार निर्माण के उद्देश्य से देशभर में विभिन्न केंद्रों पर दैनिक व साप्ताहिक पाठशालाएं संचालित की जा रही हैं। सितम्बर, 2024 तक 291 पाठशालाओं में 6341 बच्चे अध्ययन कर रहे हैं और 571 टीचर अपनी अमूल्य सेवा देकर बच्चों को संस्कारित कर रहे हैं। पाठशाला उपक्रम को विस्तृत व विकसित करने की दृष्टि से एक अभिनव परियोजना – ‘Know & Grow’ संकल्पित हुई है। जैन तत्वों की सीख देने हेतु यह पुस्तक स्वरूप सुरूचिपूर्ण सुबोधगम्य पाठ्यसामग्री है।