दिनांक 26/01/23 को संगरिया ( राजस्थान ) में श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ द्वारा समता भवन नव निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम निवर्तमान अध्यक्ष श्री जयचंद लाल जी डागा व भूमि प्रदाता श्री प्रेम जी जैन (संगरिया) के कर-कमलों से संपन्न हुवा इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, बीकानेर मारवाड़ अंचल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दिल्ली अंचल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे | तत्पश्चात् दो अंचलों ( मंगल देश के अन्तर्गत बीकानेर मारवाड़ व दिल्ली) के कई संघो के सदस्यों का संयुक्त क्षेत्रीय समेलन आयोजित हुवा जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री महोदय ने संघ की गतिविधियों की जानकारी देते हुवे समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श किया व हर परिवार को महत्तम महोत्सव से जोड़ने हेतू प्रभावना की |