श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन समता युवा संघ की केन्द्रीय टीम का दिनांक 29 फरवरी से 3 मार्च तक छत्तीसगढ़~ओडिशा अंचल का चार दिवसीय प्रवास सानन्द सम्पन्न हुआ।
▶️ इसके माध्यम से रायपुर, अहिवारा, बेरला, साजा, देवकर, धमधा, दुर्ग, गुण्डरदेही, अरजुंदा, अछोली, संबलपुर, डौंडीलोहारा, दल्लीराझहरा, चिखलाकसा, कुसुमकसा, बालोद, धमतरी, भखारा, गातापार, राजिम समता युवा संघ के साथ ही साधुमार्गी क्षेत्रों में प्रवास किया गया।
▶️ प्रवास के दौरान विभिन्न संघ/क्षेत्रों में विराज रहे चारित्रात्माओं के दर्शन-वन्दन का लाभ लिया।
▶️ अहिवारा में नवीन समता युवा संघ का गठन किया गया।
▶️ बेरला, चिखलाकसा में नवीन समता युवा शाखा का गठन किया गया।
▶️ धमधा, गुण्डरदेही, अरजुंदा, राजिम, भखारा में समता युवा संघ के सत्र 2024–26 के लिए सर्वसम्मति से नवीन मनोनयन किया गया।
▶️ प्रवासी दल द्वारा सभी संघों में समता शाखा, उत्क्रांति, महत्तम शिखर, तरुण-शक्ति, अभिमोक्षम, All Is Well (प्रतिक्रमण कंठस्थ), धार्मिक प्रतियोगिताओं, सामाजिक कार्यक्रम व संगठन सहित श्री अ.भा.सा. जैन समता युवा संघ द्वारा संचालित कई प्रवृत्तियों की भव्य प्रभावना की गई l
▶️ सभी संघों में प्रवासी दल का आत्मीयता से स्वागत अभिनंदन किया गया।
▶️ सभी युवा साथियों ने प्रत्येक सभा में उत्साहपूर्वक सहभागिता का निर्वाहन किया तथा संघ-विकास हेतु स-कारात्मक सुझावों का आदान-प्रदान किया।
आतिथ्य सत्कार और सुन्दर व्यवस्था के लिए हम सभी संघों का आभार व धन्यवाद प्रदर्शित करतें हैं।

Share