समता संस्कार पाठशाला

संघ द्वारा Know & Grow परियोजना के अंतर्गत समता संस्कार पाठशाला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को रचनात्मकता, परिश्रम, शिष्टाचार, सामाजिक दायित्व, संस्कार, नैतिकता जैसे जीवन मूल्यों का ज्ञान दिया जाता है।

समता संस्कार पाठशाला : यह संघ का प्रमुख प्रकल्प माना जाता है। सुसंस्कारित बालकवृन्द समाजोत्थान की आधारशिला हैं। बच्चों में संस्कार निर्माण के उद्देश्य से देशभर में विभिन्न केंद्रों पर दैनिक व साप्ताहिक पाठशालाएं संचालित की जा रही हैं। 5 सितम्बर, 2022 तक 239 पाठशालाओं में 2664 बच्चे अध्ययन कर रहे हैं और 412 टीचर अपनी अमूल्य सेवा देकर बच्चों को संस्कारित कर रहे हैं। पाठशाला उपक्रम को विस्तृत व विकसित करने की दृष्टि से एक अभिनव परियोजना – ‘Know & Grow’ संकल्पित हुई है। जैन तत्वों की सीख देने हेतु यह पुस्तक स्वरूप सुरूचिपूर्ण सुबोधगम्य पाठ्यसामग्री है।