साधुमार्गी पब्लिकेशन

संघ द्वारा जैन धर्म, दर्शन, आगम, कथा एवं प्रवचन से संबंधित साहित्य का प्रकाशन किया जाता है। अब तक 450 से अधिक साहित्य का प्रकाशन किया जा चुका है।

सम्मूर्च्छिम मनुष्य

मानव को आगम के अनुसार अपने जीवन को जीने के लिए अनमोल और दुर्लभ नियम व सिद्धांत बताए गए हैं। इस विषय की ओपन बुक परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें प्रत्येक प्रतिभागी को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

जिणधम्मो

आचार्य श्री नानेश की अमर कृति जिणधम्मो में आगम साहित्य के गूढ़ रहस्यों को संकलित किया गया है। पुस्तक में जैन धर्म का सार है। इसे जैन धर्म में पांचवा वेद कहा गया है। जिणधम्मों पुस्तक के ज्ञान का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से ओपन बुक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी उम्र के श्रावक-श्राविका भाग ले सकते हैं।

समता सेवा सोसायटी

विगत तीन दशकों से समता महिला सेवा केन्द्र, रतलाम के तत्वावधान में अनेक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाकर कई प्रकार के पापडों़ तथा भिन्न-भिन्न मसालों का उत्पादन किया जाता है। उत्पाद की गुणवत्ता क्रेताओं व ग्राहकों द्वारा मान्य है। महिलाओं को स्वावलम्बी व सम्मानपूर्वक जीवन जीने की उत्प्रेरणा की जाती है।

साधुमार्गी ग्लोबल कार्ड

यह एक यूनिक कार्ड होगा, जो आधार कार्ड की तरह ही साधुमार्गी सदस्यों के लिए उपयोगी साबित होगा।

इसके माध्यम से संघ की विभिन्न जन-उपयोगी गतिविधियों-योजनाओं में उपयोग किए जाने वाले अलग-अलग डेटाबेस का केन्द्रीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें संघ की सभी गतिविधियां डेटा बेस द्वारा संचालित की जा सके। इस प्रकार हमारा लक्ष्य प्रत्येक सदस्य की विभिन्न जानकारियां एक आई.डी नम्बर से जुड़ जाए। सदस्यगण अपनी एम.आई.डी. नम्बर देकर विभिन्न प्रवृत्तियों के बारे में संघ सम्बधी अपनी सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

संघ द्वारा संचालित प्रवृत्तियां

श्री अ.भा.सा.जैन संघ के साथ महिला व युवा संघ के माध्यम से 30 से अधिक प्रवृत्तियों और आयामों पर देशभर में लोक कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें धार्मिक, आध्यात्मिक व सामाजिक कार्य शामिल है। जैसे इदं न मम्, जीवदया, विहार सेवा, उच्च शिक्षा योजना, साहित्य व आगम साहित्य, सर्वधर्मी सहयोग, गुणशील, साधुमार्गी प्रोफेशन फॉर्म आदि प्रवृतियों व आयामों के माध्यम से जन सेवा का कार्य वृहद् स्तर पर किया जा रहा है।

संघ समर्पणा महोत्सव

प्रतिवर्ष संघ की स्थापना दिवस के रूप में आयोजित होने वाला संघ समर्पणा महोत्सव इस बार ब्यावर में सम्पन्न हुआ। जिसमें संघ की विभिन्न प्रवृत्तियों, गतिविधियों की प्रभावना की गई। ब्यावर अधिवेशन-2021 में नई कार्यसमिति का गठन किया गया। सभी ने मंच पर पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

June 8, 2025

संथारा सूचना

।।जय महावीर।।   
।। जय गुरु नाना, जय गुरु राम।।
उदयपुर( राज.) दिनांक 15-01-2025
हुक्म संघ के नवम पट्टधर, युग निर्माता, परमागम रहस्य ज्ञाता, परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलाल जी म.सा. के आज्ञानुवर्तिनी शिष्या
नवदीक्षिता संथारा साधिका साध्वी श्री रामप्रेम श्री जी म.सा. के संथारा संलेखना का आज 🔟वां दिन समाधि भाव से गतिमान है।
संथारा दिनांकः 06.1.2025
साधुमार्गी H.O.

Share

भव्य जैन भागवती दीक्षा महोत्सव

हुक्म संघ के नवम पट्टधर, युग निर्माता, परमागम रहस्यज्ञाता, परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलाल जी म.सा. एवं
बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा. की महती कृपा से व आप श्री की आज्ञानुवर्तीनी महासती साध्वी श्री कमल श्री जी म. सा. के मुखारविंद से*
संथारा साधिका मुमुक्षु श्रीमती प्रेमदेवी बड़ालमिया धर्मपत्नी स्व.श्री सोहन लाल जी बड़ालमिया की जैन भागवती दीक्षा 13 जनवरी 2025, उदयपुर में सम्पन्न हुई।
नये नामकरण में नवदीक्षिता साध्वी श्री रामप्रेम श्री जी म. सा. के नाम से जिनशासन को शोभायमान करेंगी।
आप ने पूर्ण सजगता के साथ दिनांक 06.01.2025 को श्रद्धैय आचार्य श्री 1008 श्री रामलाल जी म.सा. के आज्ञानुवर्तीनी शासन दीपिका महासती श्री प्रज्ञा श्री जी म.सा. के मुखारविंद से तिविहार संथारा ग्रहण किया था, आज संथारे का 8वॉ दिन सुखसाता पूर्वक गतिमान है। आचार्य श्री के नेश्राय में ( युवाचार्य काल से अब तक) कुल 413 दीक्षाएँ सम्पन्न हुई हैं।

Share

प्रवास कार्यक्रम – मुंबई-गुजरात-यू.ए.ई अंचल

श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के मुंबई-गुजरात-यू.ए.ई अंचल के ऊर्जावान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री हितेश जी सिपानी, सूरत के नेतृत्व में एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुमित जी बम्ब, जयपुर, राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुमित जी दस्साणी, मुंबई, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री दीपक जी कंठालिया, उदयपुर एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष श्री शशांक जी गिडिया, राजनांदगाँव की विशेष उपस्थिति में राष्ट्रीय एवं मुंबई-गुजरात-यू.ए.ई अंचल की समस्त आंचलिक कार्यकारिणी का दो-दिवसीय प्रवास होने जा रहा है।प्रवास कार्यक्रम
दिनांक…25/01/2025 शनिवार से
दिनांक…26/01/2025 रविवार तक
प्रवास 25 जनवरी 2025 से प्रारम्भ होगा, जो समता युवा संघ/क्षेत्र अहमदाबाद, वडोदरा, बारडोली, सूरत, नवसारी में संपन्न होगा।
अतः आप सभी राष्ट्रीय एवं मुंबई-गुजरात-यू.ए.ई अंचल के आंचलिक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य से निवेदन है कि आप सभी आवश्यक रूप से इस प्रवास में पधारकर संघ प्रभावना में सहभागिता देना सुनिश्चित करे

Share

Sadhumargi Website

MID Portal

Shramanopasak

Sahitya

SPF

News

Donation

Online Services

Exam Result

Contact Us