साधुमार्गी पब्लिकेशन

संघ द्वारा जैन धर्म, दर्शन, आगम, कथा एवं प्रवचन से संबंधित साहित्य का प्रकाशन किया जाता है। अब तक 450 से अधिक साहित्य का प्रकाशन किया जा चुका है।

सम्मूर्च्छिम मनुष्य

मानव को आगम के अनुसार अपने जीवन को जीने के लिए अनमोल और दुर्लभ नियम व सिद्धांत बताए गए हैं। इस विषय की ओपन बुक परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें प्रत्येक प्रतिभागी को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

जिणधम्मो

आचार्य श्री नानेश की अमर कृति जिणधम्मो में आगम साहित्य के गूढ़ रहस्यों को संकलित किया गया है। पुस्तक में जैन धर्म का सार है। इसे जैन धर्म में पांचवा वेद कहा गया है। जिणधम्मों पुस्तक के ज्ञान का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से ओपन बुक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी उम्र के श्रावक-श्राविका भाग ले सकते हैं।

समता सेवा सोसायटी

विगत तीन दशकों से समता महिला सेवा केन्द्र, रतलाम के तत्वावधान में अनेक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाकर कई प्रकार के पापडों़ तथा भिन्न-भिन्न मसालों का उत्पादन किया जाता है। उत्पाद की गुणवत्ता क्रेताओं व ग्राहकों द्वारा मान्य है। महिलाओं को स्वावलम्बी व सम्मानपूर्वक जीवन जीने की उत्प्रेरणा की जाती है।

साधुमार्गी ग्लोबल कार्ड

यह एक यूनिक कार्ड होगा, जो आधार कार्ड की तरह ही साधुमार्गी सदस्यों के लिए उपयोगी साबित होगा।

इसके माध्यम से संघ की विभिन्न जन-उपयोगी गतिविधियों-योजनाओं में उपयोग किए जाने वाले अलग-अलग डेटाबेस का केन्द्रीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें संघ की सभी गतिविधियां डेटा बेस द्वारा संचालित की जा सके। इस प्रकार हमारा लक्ष्य प्रत्येक सदस्य की विभिन्न जानकारियां एक आई.डी नम्बर से जुड़ जाए। सदस्यगण अपनी एम.आई.डी. नम्बर देकर विभिन्न प्रवृत्तियों के बारे में संघ सम्बधी अपनी सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

संघ द्वारा संचालित प्रवृत्तियां

श्री अ.भा.सा.जैन संघ के साथ महिला व युवा संघ के माध्यम से 30 से अधिक प्रवृत्तियों और आयामों पर देशभर में लोक कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें धार्मिक, आध्यात्मिक व सामाजिक कार्य शामिल है। जैसे इदं न मम्, जीवदया, विहार सेवा, उच्च शिक्षा योजना, साहित्य व आगम साहित्य, सर्वधर्मी सहयोग, गुणशील, साधुमार्गी प्रोफेशन फॉर्म आदि प्रवृतियों व आयामों के माध्यम से जन सेवा का कार्य वृहद् स्तर पर किया जा रहा है।

संघ समर्पणा महोत्सव

प्रतिवर्ष संघ की स्थापना दिवस के रूप में आयोजित होने वाला संघ समर्पणा महोत्सव इस बार ब्यावर में सम्पन्न हुआ। जिसमें संघ की विभिन्न प्रवृत्तियों, गतिविधियों की प्रभावना की गई। ब्यावर अधिवेशन-2021 में नई कार्यसमिति का गठन किया गया। सभी ने मंच पर पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

May 11, 2025

व्यसनमुक्त रेली (प्रभात फेरी)

दि.17 जनवरी 2025 को आचार्य भगवन 1008 पुज्य श्री रामलालजी म .सा. की 50 वीं सुवर्ण दीक्षा जयंती के 50 दिन पुर्व ग्रैंड समर्पना दिवस से
धर्मपाल क्षेत्र के अलग अलग गाव मे 50 दिन तक व्यसनमुक्त रेली(प्रभात फेरी) किया गया है| शिक्षक द्वारा 1 गांव सोनहेडा धर्मपाल क्षेत्र) (बड़नगर क्षेत्र ) मे व्यसनमुक्त रेली निकाली गई है ।

Share

व्यसन मुक्ति अभियान

जय जिनेन्द्र! जय गुरु नाना! जय गुरु राम!!🙏🏻
साधुमार्गी प्रोफेशनल फोरम (SPF) और समता युवा संघ (SYS) के संयुक्त सहयोग से शुरू किए गए व्यसन मुक्ति अभियान के 27वें दिन, हम सभी संघ सदस्यों से हमारे आचार्यश्री के प्रति अहोभाव के रूप में प्रतिज्ञा लेने का आग्रह करते हैं।🙏🏻
व्यसन मुक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए भगवन का दृष्टिकोण और हमारी प्रेरक पंक्ति
“राम गुरु का संदेश, व्यसनमुक्त हो सारा देश”
आप सूची में से 9 व्यसनों में से किसी एक को भी 6 महीने से लेकर जीवनकाल तक की अवधि के लिए छोड़ना चुन सकते हैं।
👇👇👇
प्रतिज्ञा का लिंक:
https://tinyurl.com/SPFVyasanMukti
“बूंद-बूंद से घट भरता है” तो, अपनी सर्वोत्तम क्षमता से, स्वयं को जीतने में योगदान दें!!!
विनम्र अपील के साथ,
टीम SPF और SYS

Share

संथारा सूचना

।।जय महावीर।।
।। जय गुरु नाना, जय गुरु राम।।
उदयपुर( राज.) दिनांक 17-01-2025
हुक्म संघ के नवम पट्टधर, युग निर्माता, परमागम रहस्य ज्ञाता, परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलाल जी म.सा. के आज्ञानुवर्तिनी शिष्या
नवदीक्षिता संथारा साधिका साध्वी श्री रामप्रेम श्री जी म.सा. के संथारा संलेखना का आज 1️⃣2️⃣वां दिन समाधि भाव से गतिमान है।
संथारा दिनांकः 06.1.2025

Share

संथारा सूचना

।।जय महावीर।।   
।। जय गुरु नाना, जय गुरु राम।।
उदयपुर( राज.) दिनांक 15-01-2025
हुक्म संघ के नवम पट्टधर, युग निर्माता, परमागम रहस्य ज्ञाता, परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलाल जी म.सा. के आज्ञानुवर्तिनी शिष्या
नवदीक्षिता संथारा साधिका साध्वी श्री रामप्रेम श्री जी म.सा. के संथारा संलेखना का आज 🔟वां दिन समाधि भाव से गतिमान है।
संथारा दिनांकः 06.1.2025
साधुमार्गी H.O.

Share

Sadhumargi Website

MID Portal

Shramanopasak

Sahitya

SPF

News

Donation

Online Services

Exam Result

Contact Us