साधुमार्गी पब्लिकेशन

संघ द्वारा जैन धर्म, दर्शन, आगम, कथा एवं प्रवचन से संबंधित साहित्य का प्रकाशन किया जाता है। अब तक 450 से अधिक साहित्य का प्रकाशन किया जा चुका है।

सम्मूर्च्छिम मनुष्य

मानव को आगम के अनुसार अपने जीवन को जीने के लिए अनमोल और दुर्लभ नियम व सिद्धांत बताए गए हैं। इस विषय की ओपन बुक परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें प्रत्येक प्रतिभागी को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

जिणधम्मो

आचार्य श्री नानेश की अमर कृति जिणधम्मो में आगम साहित्य के गूढ़ रहस्यों को संकलित किया गया है। पुस्तक में जैन धर्म का सार है। इसे जैन धर्म में पांचवा वेद कहा गया है। जिणधम्मों पुस्तक के ज्ञान का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से ओपन बुक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी उम्र के श्रावक-श्राविका भाग ले सकते हैं।

समता सेवा सोसायटी

विगत तीन दशकों से समता महिला सेवा केन्द्र, रतलाम के तत्वावधान में अनेक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाकर कई प्रकार के पापडों़ तथा भिन्न-भिन्न मसालों का उत्पादन किया जाता है। उत्पाद की गुणवत्ता क्रेताओं व ग्राहकों द्वारा मान्य है। महिलाओं को स्वावलम्बी व सम्मानपूर्वक जीवन जीने की उत्प्रेरणा की जाती है।

साधुमार्गी ग्लोबल कार्ड

यह एक यूनिक कार्ड होगा, जो आधार कार्ड की तरह ही साधुमार्गी सदस्यों के लिए उपयोगी साबित होगा।

इसके माध्यम से संघ की विभिन्न जन-उपयोगी गतिविधियों-योजनाओं में उपयोग किए जाने वाले अलग-अलग डेटाबेस का केन्द्रीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें संघ की सभी गतिविधियां डेटा बेस द्वारा संचालित की जा सके। इस प्रकार हमारा लक्ष्य प्रत्येक सदस्य की विभिन्न जानकारियां एक आई.डी नम्बर से जुड़ जाए। सदस्यगण अपनी एम.आई.डी. नम्बर देकर विभिन्न प्रवृत्तियों के बारे में संघ सम्बधी अपनी सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

संघ द्वारा संचालित प्रवृत्तियां

श्री अ.भा.सा.जैन संघ के साथ महिला व युवा संघ के माध्यम से 30 से अधिक प्रवृत्तियों और आयामों पर देशभर में लोक कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें धार्मिक, आध्यात्मिक व सामाजिक कार्य शामिल है। जैसे इदं न मम्, जीवदया, विहार सेवा, उच्च शिक्षा योजना, साहित्य व आगम साहित्य, सर्वधर्मी सहयोग, गुणशील, साधुमार्गी प्रोफेशन फॉर्म आदि प्रवृतियों व आयामों के माध्यम से जन सेवा का कार्य वृहद् स्तर पर किया जा रहा है।

संघ समर्पणा महोत्सव

प्रतिवर्ष संघ की स्थापना दिवस के रूप में आयोजित होने वाला संघ समर्पणा महोत्सव इस बार ब्यावर में सम्पन्न हुआ। जिसमें संघ की विभिन्न प्रवृत्तियों, गतिविधियों की प्रभावना की गई। ब्यावर अधिवेशन-2021 में नई कार्यसमिति का गठन किया गया। सभी ने मंच पर पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

March 18, 2025

संथारा सूचना

।। जय गुरु नाना, जय गुरु राम ।।
भदेसर (राज.) दीक्षा दिनांक 11.03.2024
हुक्म संघ के नवम पट्टधर, युग निर्माता, परमागम रहस्य ज्ञाता, परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलालजी म.सा. के आज्ञानुवर्तिनी शिष्या नवदीक्षिता साध्वी श्री राम कस्तूर श्री जी म.सा. के संथारे का आज दिनांक 28.3.2024 को 20वां दिन सुख साता पूर्वक गतिमान है।

Share

नैतिक शिक्षा संस्कार जागरण कार्यक्रम

राम गुरू का है संदेश व्यसन मुक्त हो सारा देश अभियान के तहत नैतिक शिक्षा संस्कार जागरण कार्यक्रम आदर्श शिक्षा निकेतन मंगलवाड चौराहा जिला चितौड़गढ़ राजस्थान में संपन्न

Share

भव्य जैन भागवती दीक्षा महोत्सव

हुक्म संघ के नवम पट्टधर, युग निर्माता, परमागम रहस्य ज्ञाता परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलालजी म.सा. की महती कृपा से मुमुक्षु भाई श्री सौरभ जी भूरा(18 वर्ष) सुपुत्र श्री मांगीलाल जी भूरा श्रीमती नैनी देवी जी भूरा (देशनोक, राज.) की जैन भगवती दीक्षा 09 जून 2024 के लिए घोषित…
आपकी की जैन भागवती दीक्षा 09 जून 2024 को (साथ ही पूर्व घोषित 3 दिक्षाएँ भी) सभी आगारों सहित बेंगू श्री संघ को स्वीकृति प्रदान की है।
“राम गुरु विराट हैं, दिक्षाओं का ठाठ हैं”

Share

वर्षावास घोषणा

।। जय गुरु नाना, जय गुरु राम ।।
हुक्म संघ के नवम पट्टधर, युग निर्माता, परमागम रहस्य ज्ञाता परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलालजी म.सा. का रखे जाने वाले सभी आगारों सहित 2024 का वर्षावास भीलवाड़ा (राज.) श्री संघ को घोषित।
हर्ष हर्ष – जय जय

Share

अन्नदान कार्यक्रम – खेतिया

महहतम महोत्सव समिति खेतिया के तत्वाधान में आचार्य श्री रामलाल जी म. सा .के दीक्षा दिवस के उपलक्ष में साधुमार्गी परिवार द्वारा अन्नदान का कार्यक्रम गरीब बस्ती में किया गया जिसके तहत बस्ती में चावल का पुलाव+ जलेबी बनाकर सभी को दिया गया साथ ही बच्चो को चाकलेट बिस्कुट दिया गया उपरोक्त कार्यक्रम में स्थानकवासी संघ अध्यक्ष राजेंद्र जी टाटिया साधुमार्गी संघ अध्यक्ष इंदरचंद जी बरडिया समता युवा संघ अध्यक्ष रुपेश जी चौरडिया साथ ही संतोषजी सुराणा, ओमजी लुणावत शांतिलालजी लुणावत, मनोज कुमार जी बोहरा ,रत्नेश लुणावत शीतल बोहरा,गणेश बरडिया पुखराजजी खींवसरा महावीर जी लोढ़ा के साथ ही समता महिला मंडल की सदस्याओ ने भी तन मन धन से सहयोग दिया सुबह जैन स्थानक भवन में समताशाखा एवं दोपहर को धार्मिक प्रतियोगिता मधुरम गीतम भी करवाई गई उपरोक्त जानकारी मनोज कुमार बोहरा ने दी |

Share

अन्नदान कार्यक्रम – सूरत संघ

महत्तम महोत्सव के अंतर्गत 🗓️ रविवार 10 मार्च 2024 को अन्नदान कार्यक्रम के अंतर्गत सूरत संघ के लगभग 165+ ऊर्जावान कार्यकर्ताओं द्वारा सूरत जिले के 35 स्थलों पर वितरण कार्यक्रम जिसमे 4450+ लाभान्वित हुए, उसकी कुछ झलकियां।

Share

Sadhumargi Website

MID Portal

Shramanopasak

Sahitya

SPF

News

Donation

Online Services

Exam Result

Contact Us