साधुमार्गी पब्लिकेशन

संघ द्वारा जैन धर्म, दर्शन, आगम, कथा एवं प्रवचन से संबंधित साहित्य का प्रकाशन किया जाता है। अब तक 450 से अधिक साहित्य का प्रकाशन किया जा चुका है।

सम्मूर्च्छिम मनुष्य

मानव को आगम के अनुसार अपने जीवन को जीने के लिए अनमोल और दुर्लभ नियम व सिद्धांत बताए गए हैं। इस विषय की ओपन बुक परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें प्रत्येक प्रतिभागी को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

जिणधम्मो

आचार्य श्री नानेश की अमर कृति जिणधम्मो में आगम साहित्य के गूढ़ रहस्यों को संकलित किया गया है। पुस्तक में जैन धर्म का सार है। इसे जैन धर्म में पांचवा वेद कहा गया है। जिणधम्मों पुस्तक के ज्ञान का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से ओपन बुक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी उम्र के श्रावक-श्राविका भाग ले सकते हैं।

समता सेवा सोसायटी

विगत तीन दशकों से समता महिला सेवा केन्द्र, रतलाम के तत्वावधान में अनेक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाकर कई प्रकार के पापडों़ तथा भिन्न-भिन्न मसालों का उत्पादन किया जाता है। उत्पाद की गुणवत्ता क्रेताओं व ग्राहकों द्वारा मान्य है। महिलाओं को स्वावलम्बी व सम्मानपूर्वक जीवन जीने की उत्प्रेरणा की जाती है।

साधुमार्गी ग्लोबल कार्ड

यह एक यूनिक कार्ड होगा, जो आधार कार्ड की तरह ही साधुमार्गी सदस्यों के लिए उपयोगी साबित होगा।

इसके माध्यम से संघ की विभिन्न जन-उपयोगी गतिविधियों-योजनाओं में उपयोग किए जाने वाले अलग-अलग डेटाबेस का केन्द्रीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें संघ की सभी गतिविधियां डेटा बेस द्वारा संचालित की जा सके। इस प्रकार हमारा लक्ष्य प्रत्येक सदस्य की विभिन्न जानकारियां एक आई.डी नम्बर से जुड़ जाए। सदस्यगण अपनी एम.आई.डी. नम्बर देकर विभिन्न प्रवृत्तियों के बारे में संघ सम्बधी अपनी सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

संघ द्वारा संचालित प्रवृत्तियां

श्री अ.भा.सा.जैन संघ के साथ महिला व युवा संघ के माध्यम से 30 से अधिक प्रवृत्तियों और आयामों पर देशभर में लोक कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें धार्मिक, आध्यात्मिक व सामाजिक कार्य शामिल है। जैसे इदं न मम्, जीवदया, विहार सेवा, उच्च शिक्षा योजना, साहित्य व आगम साहित्य, सर्वधर्मी सहयोग, गुणशील, साधुमार्गी प्रोफेशन फॉर्म आदि प्रवृतियों व आयामों के माध्यम से जन सेवा का कार्य वृहद् स्तर पर किया जा रहा है।

संघ समर्पणा महोत्सव

प्रतिवर्ष संघ की स्थापना दिवस के रूप में आयोजित होने वाला संघ समर्पणा महोत्सव इस बार ब्यावर में सम्पन्न हुआ। जिसमें संघ की विभिन्न प्रवृत्तियों, गतिविधियों की प्रभावना की गई। ब्यावर अधिवेशन-2021 में नई कार्यसमिति का गठन किया गया। सभी ने मंच पर पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

March 18, 2025

धर्मपाल स्थापना दिवस

दिनांक 18/4/24 धर्मपाल स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया* इस कार्यक्रम के अर्तगत
धर्मपाल संस्कार एवं बौद्धिक विकास समिति के राष्ट्रीय संयोजक श्रीमान चंद्रशेखर जी जैन *संयोजन मण्डल सदस्य निर्मल जी चपलोत
दिलिप जी काठेड़* ने धर्मपाल क्षैत्र धुमाहेड़ा,महु,हिड़ी,आक्यानजीक के धर्मपाल भाई, बहनों से मिले व संघ कि योजना कि जानकारी दि व पाठशाला के बच्चों से मिले ओर वह क्या सिखरहे है उसकी जानकारी ली बच्चों ने बड़े उत्साह से राष्ट्रीय सयोजक का स्वागत किया

Share

अभिरामम्

जय जिनेंद्र ,
भगवान महावीर के सिध्दांतो का अक्षुण रूप आचार्य रामेश के जीवन पर आधारित .. भगवान के गुणों का उत्कृष्ट स्वरूप – अभिरामम् बुक का Prelaunch 21-4-24 आपके क्षेत्र / शहर मैं भगवान महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर सामूहिक कार्यक्रम मैं ! ओपन बुक परीक्षा एवं अन्य बहुत ऐक्टिविटीज़/ Activities की भव्य रूपरेखा आप सभी के बीच .. समस्त को जोड़ते हुए .. Aaनन्दम का एहसास करते हुए जिन्शासन की अद्भुत प्रभावाना करना है !
खुद भी भाग लें औरों को भी पेरणा करें
हमें शक्ल जैन समाज तक प्रभावना करनी है|

Share

संथारा सूचना

।। जय महावीर ।।
।। जय गुरु नाना, जय गुरु राम ।।

भदेसर (राज.) दीक्षा दिनांक 11.03.2024

हुक्म संघ के नवम पट्टधर, युग निर्माता, परमागम रहस्य ज्ञाता, परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलालजी म.सा. के आज्ञानुवर्तिनी शिष्या

नवदीक्षिता साध्वी श्री राम कस्तूर श्री जी म.सा. के संथारे (संथारा दिनांकः-09-3-2024) का आज 38वां दिन सुख साता पूर्वक गतिमान है।

Share

Sadhumargi Website

MID Portal

Shramanopasak

Sahitya

SPF

News

Donation

Online Services

Exam Result

Contact Us