साधुमार्गी पब्लिकेशन

संघ द्वारा जैन धर्म, दर्शन, आगम, कथा एवं प्रवचन से संबंधित साहित्य का प्रकाशन किया जाता है। अब तक 450 से अधिक साहित्य का प्रकाशन किया जा चुका है।

सम्मूर्च्छिम मनुष्य

मानव को आगम के अनुसार अपने जीवन को जीने के लिए अनमोल और दुर्लभ नियम व सिद्धांत बताए गए हैं। इस विषय की ओपन बुक परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें प्रत्येक प्रतिभागी को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

जिणधम्मो

आचार्य श्री नानेश की अमर कृति जिणधम्मो में आगम साहित्य के गूढ़ रहस्यों को संकलित किया गया है। पुस्तक में जैन धर्म का सार है। इसे जैन धर्म में पांचवा वेद कहा गया है। जिणधम्मों पुस्तक के ज्ञान का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से ओपन बुक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी उम्र के श्रावक-श्राविका भाग ले सकते हैं।

समता सेवा सोसायटी

विगत तीन दशकों से समता महिला सेवा केन्द्र, रतलाम के तत्वावधान में अनेक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाकर कई प्रकार के पापडों़ तथा भिन्न-भिन्न मसालों का उत्पादन किया जाता है। उत्पाद की गुणवत्ता क्रेताओं व ग्राहकों द्वारा मान्य है। महिलाओं को स्वावलम्बी व सम्मानपूर्वक जीवन जीने की उत्प्रेरणा की जाती है।

साधुमार्गी ग्लोबल कार्ड

यह एक यूनिक कार्ड होगा, जो आधार कार्ड की तरह ही साधुमार्गी सदस्यों के लिए उपयोगी साबित होगा।

इसके माध्यम से संघ की विभिन्न जन-उपयोगी गतिविधियों-योजनाओं में उपयोग किए जाने वाले अलग-अलग डेटाबेस का केन्द्रीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें संघ की सभी गतिविधियां डेटा बेस द्वारा संचालित की जा सके। इस प्रकार हमारा लक्ष्य प्रत्येक सदस्य की विभिन्न जानकारियां एक आई.डी नम्बर से जुड़ जाए। सदस्यगण अपनी एम.आई.डी. नम्बर देकर विभिन्न प्रवृत्तियों के बारे में संघ सम्बधी अपनी सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

संघ द्वारा संचालित प्रवृत्तियां

श्री अ.भा.सा.जैन संघ के साथ महिला व युवा संघ के माध्यम से 30 से अधिक प्रवृत्तियों और आयामों पर देशभर में लोक कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें धार्मिक, आध्यात्मिक व सामाजिक कार्य शामिल है। जैसे इदं न मम्, जीवदया, विहार सेवा, उच्च शिक्षा योजना, साहित्य व आगम साहित्य, सर्वधर्मी सहयोग, गुणशील, साधुमार्गी प्रोफेशन फॉर्म आदि प्रवृतियों व आयामों के माध्यम से जन सेवा का कार्य वृहद् स्तर पर किया जा रहा है।

संघ समर्पणा महोत्सव

प्रतिवर्ष संघ की स्थापना दिवस के रूप में आयोजित होने वाला संघ समर्पणा महोत्सव इस बार ब्यावर में सम्पन्न हुआ। जिसमें संघ की विभिन्न प्रवृत्तियों, गतिविधियों की प्रभावना की गई। ब्यावर अधिवेशन-2021 में नई कार्यसमिति का गठन किया गया। सभी ने मंच पर पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

July 4, 2025

3 नवीन समता महिला मंडल का शुभ गठन

आप सभी को हर्षपूर्वक सूचित किया जाता है कि *आचार्य भगवन 1008 श्री रामलाल जी म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा. की असीम अनुकंपा से श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन महिला समिति के अंतर्गत बीकानेर-मारवाड़ प्रवास (18, 19, 20 मार्च 2025) एवं श्री संघ के मध्यप्रदेश अंचल प्रवास (23, 24 मार्च 2025) के दौरान कुल 3 नवीन समता महिला मंडल का शुभ गठन हुआ है! 🎉✨
1. सोइंतारा (Representative to समता महिला मंडल)
2. चेराई
3. सुवासरा (मध्यप्रदेश अंचल)
 जो अब तक कुल 331 समता महिला मंडलों के गठन के साथ महिला समिति की सतत वृद्धि और आध्यात्मिक उत्थान का प्रतीक है|

Share

धोवन पानी – अमृत धारा

हमारे संघ के सभी कंटेंट क्रिएटर्स और कलाकारों के लिए एक आह्वान 
आइए विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में कॉमिक या पोस्टर के माध्यम से अपनी रचनात्मकता साझा करें! 
“जल समस्त प्रकृति की प्रेरक शक्ति है।” 💦✨ इस विश्व जल दिवस (22 मार्च) पर, आइए हम सब मिलकर धोवन पानी – एक अमृत धारा के पीछे के विज्ञान के बारे में जागरूकता फैलाएँ।
“आध्यात्मिक क्षेत्र में जल का महत्व” — हम चाहते हैं कि आप धोवन पानी के आध्यात्मिक महत्व को समझें।
धोवन पानी बनाया नहीं जाता है, सहज में ही बन जाता है।*धोवन पानी – अमृत धारा
https://forms.gle/CHhEXoScUFSaRuUEA
अपनी कृति भेजने की अंतिम तारीख़: 15th April 2025
Team SPF

Share

Sadhumargi Website

MID Portal

Shramanopasak

Sahitya

SPF

News

Donation

Online Services

Exam Result

Contact Us