साधुमार्गी पब्लिकेशन

संघ द्वारा जैन धर्म, दर्शन, आगम, कथा एवं प्रवचन से संबंधित साहित्य का प्रकाशन किया जाता है। अब तक 450 से अधिक साहित्य का प्रकाशन किया जा चुका है।

सम्मूर्च्छिम मनुष्य

मानव को आगम के अनुसार अपने जीवन को जीने के लिए अनमोल और दुर्लभ नियम व सिद्धांत बताए गए हैं। इस विषय की ओपन बुक परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें प्रत्येक प्रतिभागी को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

जिणधम्मो

आचार्य श्री नानेश की अमर कृति जिणधम्मो में आगम साहित्य के गूढ़ रहस्यों को संकलित किया गया है। पुस्तक में जैन धर्म का सार है। इसे जैन धर्म में पांचवा वेद कहा गया है। जिणधम्मों पुस्तक के ज्ञान का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से ओपन बुक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी उम्र के श्रावक-श्राविका भाग ले सकते हैं।

समता सेवा सोसायटी

विगत तीन दशकों से समता महिला सेवा केन्द्र, रतलाम के तत्वावधान में अनेक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाकर कई प्रकार के पापडों़ तथा भिन्न-भिन्न मसालों का उत्पादन किया जाता है। उत्पाद की गुणवत्ता क्रेताओं व ग्राहकों द्वारा मान्य है। महिलाओं को स्वावलम्बी व सम्मानपूर्वक जीवन जीने की उत्प्रेरणा की जाती है।

साधुमार्गी ग्लोबल कार्ड

यह एक यूनिक कार्ड होगा, जो आधार कार्ड की तरह ही साधुमार्गी सदस्यों के लिए उपयोगी साबित होगा।

इसके माध्यम से संघ की विभिन्न जन-उपयोगी गतिविधियों-योजनाओं में उपयोग किए जाने वाले अलग-अलग डेटाबेस का केन्द्रीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें संघ की सभी गतिविधियां डेटा बेस द्वारा संचालित की जा सके। इस प्रकार हमारा लक्ष्य प्रत्येक सदस्य की विभिन्न जानकारियां एक आई.डी नम्बर से जुड़ जाए। सदस्यगण अपनी एम.आई.डी. नम्बर देकर विभिन्न प्रवृत्तियों के बारे में संघ सम्बधी अपनी सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

संघ द्वारा संचालित प्रवृत्तियां

श्री अ.भा.सा.जैन संघ के साथ महिला व युवा संघ के माध्यम से 30 से अधिक प्रवृत्तियों और आयामों पर देशभर में लोक कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें धार्मिक, आध्यात्मिक व सामाजिक कार्य शामिल है। जैसे इदं न मम्, जीवदया, विहार सेवा, उच्च शिक्षा योजना, साहित्य व आगम साहित्य, सर्वधर्मी सहयोग, गुणशील, साधुमार्गी प्रोफेशन फॉर्म आदि प्रवृतियों व आयामों के माध्यम से जन सेवा का कार्य वृहद् स्तर पर किया जा रहा है।

संघ समर्पणा महोत्सव

प्रतिवर्ष संघ की स्थापना दिवस के रूप में आयोजित होने वाला संघ समर्पणा महोत्सव इस बार ब्यावर में सम्पन्न हुआ। जिसमें संघ की विभिन्न प्रवृत्तियों, गतिविधियों की प्रभावना की गई। ब्यावर अधिवेशन-2021 में नई कार्यसमिति का गठन किया गया। सभी ने मंच पर पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

June 9, 2025

तेले तप की आराधना

जियो और जीने दो के महान प्रेरक अहिंसा के अवतार ,चरम तीर्थेश श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण दिवस और पक्खी 01 नवंबर 2024, शुक्रवार (कार्तिक बदी अमावस विक्रम संवत् 2081) के उपलक्ष्य में
🔸तेले तप की आराधना🔸
30, 31 अक्टुबर, 01 नवंबर 2024
उत्तराध्ययन सूत्र का वाचन – 02 नवम्बर 2024 को होगा।
आप सभी राष्ट्रीय एवं स्थानीय संघ प्रतिनिधि पुरजोर पुरुषार्थ करके अधिक से अधिक तेले के तप की आराधना करने और करवाने का लक्ष्य रखें। इस पावन पर्व पर कर्म बंधनों से परे रहकर कर्म निर्जरा के साधक बने.. यही मंगलभावना करते हैं।

Share

समता युवा शाखा ~ नवीन गठन

पाथारकान्दी , जिला ~ करीमगंज (पूर्वोत्तर अंचल)
सत्र 2024-26/01
कुल समता युवा शाखा – 29
परम् पूज्य आचार्य भगवन की असीम अनुकम्पा से एवं पूर्वोत्तर अंचल के हमारे ऊर्जावान पदाधिकारियों के प्रयासों से पाथारकान्दी ~जिला करीमगंज में समता युवा शाखा की नवीन शाखा का गठन सम्पन्न हुआ…
समता युवा शाखा, पाथारकान्दी
सत्र 2024–26
अध्यक्ष – श्री सुजीत जी बोथरा
मंत्री एवं कोषाध्यक्ष –
श्री बिनय कुमार बोथरा
नवीन गठन में विशेष सहयोग देने वाले पूर्वोत्तर अंचल के हमारे सभी ऊर्जावान पदाधिकारियों, एवं युवा साथियों को बहुत बहुत बधाई… शुभकामनायें…🙏

Share

विशाल रक्तदान शिविर

समता विभूति, स्मृति शेष आचार्य प्रवर 1008 श्री नानालाल जी म.सा. के 25वें पुण्य स्मृति दिवस एवं वर्तमान आचार्य प्रवर, युग निर्माता, उत्क्रांति प्रदाता एवं युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत परम् पूज्य आचार्य 1008 श्री रामलाल जी म.सा. के आचार्य पदारोहण दिवस 20 अक्टूबर 2024, कार्तिक बदी तृतीय के उपलक्ष्य में
1️⃣3️⃣➖1️⃣0️⃣➖2️⃣0️⃣2️⃣4️⃣ रविवार को
“विशाल रक्तदान शिविर”
का आयोजन पूरे राष्ट्र में किया जा रहा हैं। आप सभी से अनुरोध है कि अपने अपने संघो में इस विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन अवश्य करें। स्वयं भी इससे जुड़े व सभी को जोड़ने की प्रेरणा करे |

Share

Sadhumargi Website

MID Portal

Shramanopasak

Sahitya

SPF

News

Donation

Online Services

Exam Result

Contact Us