त्साहित्य प्रकाशन को प्रोत्साहित करने हेतु संघ द्वारा दो विशिष्ट पुरस्कार स्व. प्रदीप कुमार रामुपरिया स्मृति साहित्य पुरस्कार एवं स्व. चम्पालाल सांड स्मृति साहित्य पुरस्कार स्थापित किये गये हैं। यह दोनों पुरस्कार संघ अधिवेशन अथवा विशेष अवसरों पर प्रदान किये जाते है। प्रत्येक में प्रशस्ति पत्र सहित 51,000/- की राशि प्रदान की जाती है।
श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ द्वारा विशिष्ट आगमिक साहित्य लेखन एवं विद्वत्तापूर्ण साधना हेतु प्रदान किए जाने वाले ‘स्व. प्रदीप कुमार रामुपरिया स्मृति साहित्य पुरस्कार’ के लिये चयन समिति ने श्रीमती कंचन जी कांकरिया का चयन किया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान 15 अक्टूबर 2023 को नीमच में आयोजित संघ के वार्षिक अधिवेशन के पावन अवसर पर प्रदान किया गया। श्रीमती कंचन कांकरिया जी ने श्रीमद्भगवतीसूत्र प्रश्नमाला जैसे वृहद् एवं गहन ग्रंथों की प्रस्तुति द्वारा जैन आगमिक विरासत को समकालीन समाज तक पहुँचाने में अद्वितीय योगदान दिया है। उनके द्वारा की गई व्याख्या-परंपरा, चिंतनशील शोध तथा शिक्षण-सेवा ने हजारों साधकों को सही ज्ञान, सही दर्शन और सही आचरण के पथ पर प्रेरित किया है। साधुमार्गी परंपरा के आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण एवं प्रसार के प्रति उनका समर्पण उन्हें इस विशिष्ट सम्मान के योग्य बनाता है। सम्पूर्ण साधुमार्गी परिवार की ओर से श्रीमती कंचन कांकरिया जी एवं उनके परिवार को हृदयपूर्वक बधाई एवं अभिनंदन।