साधु मार्गी जैन संघ के गौरवशाली राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महा मन्त्री ,  मेवाड़ अन्चल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक जी चण्डालिया एवं राष्ट्रीय मन्त्री श्री सोहन लाल जी पोखरना के नेतृत्व में दिनांक 29-10-2022 शनिवार को बांसवाडा एवं कानोड में प्रवास किया गया। बांसवाडा में विराजित शाशन दीपीका श्री आदर्श प्रभा जी म.सा. एवं कानोड में विराजित शाशन दीपीका श्री अर्पणा श्री जी म.सा.के दर्शन वन्दना एवं प्रवचन सुनकर संघ के सदस्यों के साथ बेठक की गई। बांसवाडा में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एवं महा मन्त्री का पहली बार जाना हुआ था। संघ में बहुत अधिक उत्साह देखने को मिला। बांसवाडा संघ ने केन्द्रीय संघ के साथ आबद्धता की स्वीकृति भी प्रदान की। कानोड में भी अच्छा उत्साह था। पाठ शाला का भी निरीक्षण किया गया।